जौनपुर, 31 अगस्त 2026 जनपद जौनपुर में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर स्थित सम्मेलन कक्ष में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के प्रति उनके योगदान और कर्तव्यों के निर्वहन की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के आगामी जीवन के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।
पुलिस विभाग के अनुसार, सेवानिवृत्त होने वाले तीनों उपनिरीक्षकों ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
ये 3 उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त
उ0नि0 घनश्याम सरोज
उ0नि0 राम प्रताप सिंह
उ0नि0 ना0पु0 उमेश कुंवर सिंह
विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
फोटो: जौनपुर पुलिस




