लगातार बदल रहे मौसम और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के कारण ग्रामीण अंचलों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने गांव की पगडंडियों और संपर्क मार्गों को पानी में डुबो दिया है।
रास्तों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों के लिए यह स्थिति चुनौती बनी हुई है। जलभराव के कारण कच्चे रास्तों पर कीचड़ और कटान की समस्या भी बढ़ गई है।
Also Read: लखनऊ मौसम अपडेट: छाए काले बादल, भारी बारिश को लेकर IMD का येलो अलर्ट जारी
यदि मौसम का यही मिजाज बना रहा, तो जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई निचले इलाकों में पानी घरों के आसपास तक पहुंच सकता है।

टिप्पणियाँ